छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: ट्रांसपोर्ट नगर में टायर दुकान संचालक पर हमला, 7 आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
20 Dec 2025 11:28 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा में टायर दुकान संचालक के साथ मारपीट और धारदार वस्तु से हमला करने के आरोप में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना खतमतराई में अपराध क्रमांक 1245/2025 के तहत धारा 296, 115(2), 351(2), 118(1), 191(1), 191(3) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। संक्षिप्त विवरण के अनुसार, प्रार्थी मोहम्मद रहमत अंसारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा के पार्किंग नंबर 4 में टायर दुकान संचालित करता है। 19 दिसंबर 2025 को रात लगभग 8:45 बजे, अपने बड़े भाई मोहम्मद रूस्तम अंसारी के साथ दुकान पर मौजूद थे, जब एक ट्रक चालक टायर खरीदने आया। टायर फिट करने के दौरान कुछ अज्ञात युवक वहां पहुंचे।
बिना किसी कारण के टायर चालक पर गाली-गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। जब ट्रक चालक बचाव के लिए चिल्लाया, तो प्रार्थी और उनके भाई बीच-बचाव में आए। इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी और उनके भाई पर भी हाथ मुक्का से हमला किया। इसी दौरान एक आरोपी ने धारदार वस्तु से प्रार्थी की पीठ पर चोट कर दी, जिससे उनकी पीठ से खून निकलने लगा। मारपीट के दौरान आरोपी लोग बार-बार “जय मार” बोलते रहे। पुलिस ने प्रार्थी और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान की। जांच में घटना में शामिल पाए गए आरोपी जय प्रकाश साहू ने जुर्म कबूल किया। अन्य आरोपी जिनमें कपिल साहू, कोमल साहू, सूरज साहू, खोमेश साहू, नारायण साहू और गोविद/राहुल यादव शामिल हैं, को भी हिरासत में लिया गया। आरोपी जय प्रकाश साहू के निशानदेही पर घटनास्थल से धारदार हथियार बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं-
जयप्रकाश साहू, पिता नेतराम साहू, 26 वर्ष, निमोरा, बजरंग बली मंदिर के पास, सिलतरा।
कपिल साहू उर्फ कोमल साहू, पिता रामचंद साहू, 19 वर्ष, ग्राम निमोरा, सिलतरा।
कोमल साहू, पिता पिताम्बर साहू, 21 वर्ष, ग्राम निमोरा, सिलतरा।
सूरज साहू उर्फ पांडू साहू, पिता सोहन साहू, 21 वर्ष, ग्राम निमोरा, सिलतरा।
खोमेश साहू उर्फ राजा साहू, पिता दौलतराम साहू, 23 वर्ष, ग्राम निमोरा, वार्ड 07, सिलतरा।
गोविद यादव उर्फ राहुल यादव, पिता रामनारायण यादव, 19 वर्ष, ग्राम निमोरा यादवपारा, सिलतरा।
नारायण साहू उर्फ खब्बू, पिता जितेन्द्र साहू, 21 वर्ष, ग्राम निमोरा अटल चौक के पारा, सिलतरा।
पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस ने आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की घटनाओं में त्वरित गिरफ्तारी और धारदार हथियार बरामदगी से शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी हिंसक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। यह घटना ट्रांसपोर्ट नगर में सुरक्षा और व्यापारियों के हितों के लिए सावधानी और कड़ी कार्रवाई का संदेश भी देती है।
Tagsरायपुरट्रांसपोर्ट नगरटायर दुकानमारपीटधारदार हथियारगिरफ्तार आरोपीपुलिस कार्रवाईजय प्रकाश साहूसिलतरान्यायिक रिमांडRaipurTransport Nagartyre shopfightsharp weaponarrested accusedpolice actionJai Prakash SahuSilatarajudicial remandछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





