छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: CISF जवान से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
31 Aug 2025 8:03 PM IST
Raipur Breaking: CISF जवान से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के थाना माना क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे सीआईएसएफ जवान से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस लूटकांड को गंभीरता से लेते हुए रायपुर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया और घटना में प्रयुक्त वाहन व हथियार भी बरामद किए।

घटना का विवरण
29 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे शारदा विहार कॉलोनी निवासी और सीआईएसएफ में आरक्षक के पद पर तैनात जी. शांता स्कूटी (सीजी 04 एमसी 7059) से ड्यूटी जा रहे थे। तभी व्हीआईपी रेस्टोरेंट के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उनके वाहन को रोक लिया। तीनों ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था और चाकू दिखाकर जवान को धमकाया। विरोध करने पर आरोपियों ने जवान को धक्का देकर गिरा दिया और उनकी स्कूटी लूटकर फरार हो गए। जवान की रिपोर्ट पर थाना माना में अपराध क्रमांक 287/25 धारा 309(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, एएसपी क्राइम संदीप मित्तल, सीएसपी माना लम्बोदर पटेल, डीएसपी क्राइम संजय सिंह तथा थाना प्रभारी माना को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आस-पास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही मुखबिरों को सक्रिय कर आरोपियों की जानकारी जुटाई गई।

आरोपी पकड़े गए
पुलिस की मेहनत रंग लाई और मुखबिर की सूचना पर माना निवासी विशाल तांडी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों गुलशन कुमार मन्नाडे और यू. गोविन्द के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके कब्जे से लूटी गई स्कूटी, घटना में प्रयुक्त एक अन्य बाइक और चाकू जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
यू. गोविन्द, पिता यू. पोलाईय्या, उम्र 25 वर्ष, निवासी टीटीसी कॉलोनी, वार्ड नं. 14, थाना माना।
गुलशन कुमार मन्नाडे, पिता सागर चंद मन्नाडे, उम्र 25 वर्ष, निवासी टीटीसी कॉलोनी, वार्ड नं. 14, थाना माना।
विशाल तांडी, पिता राजू तांडी, उम्र 24 वर्ष, निवासी माना कैम्प, 18 ब्लॉक, वार्ड क्रमांक 15, थाना माना।

पुलिस टीम की भूमिका
गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार तिवारी, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, प्र.आर. वीरेंद्र भार्गव, जसवंत सोनी, आरक्षक लक्ष्मी नारायण साहू, अनिल राजपूत, अजय चौधरी, अविनाश देवांगन तथा थाना माना से सउनि विजय कुमार नेताम, आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा और देवा नेताम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि शहर में लूट जैसी घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsरायपुर लूटथाना मानासीआईएसएफ जवान लूटकांडबाइक सवार बदमाशरायपुर पुलिस कार्रवाईविशाल तांडी गिरफ्तारगुलशन मन्नाडेयू. गोविन्दसाइबर यूनिट रायपुररायपुर क्राइम न्यूजRaipur robberyMana police stationCISF jawan robberybike riding miscreantsRaipur police actionVishal Tandi arrestedGulshan MannadeU. GovindCyber ​​Unit RaipurRaipur Crime Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh crimechhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story