छत्तीसगढ़

RAIPUR BREAKING: नाइट कर्फ्यू को लेकर हुआ बड़ा बदलाव, देखे नई आदेश कॉपी

jantaserishta.com
7 Jan 2022 10:49 PM IST
RAIPUR BREAKING: नाइट कर्फ्यू को लेकर हुआ बड़ा बदलाव, देखे नई आदेश कॉपी
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रात 9 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया था, लेकिन अब रायपुर कलेक्टर ने आदेश में संशोधन किया है. एक घंटे की छूट दी है. अब रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू के निर्देश दिए हैं.

कलेक्टर ने आदेश में लिखा कि ठेला, गुमटी और अन्य छोटे फुटपाथ व्यापारियों के द्वारा समयावधि के प्रस्तुत आवेदन पर विचार करते हुए उपरोक्त वर्णित आदेश की कंडिका 1 में रात्रिकालीन की अवधि को रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू किए जाने का आदेश दिया है.
इसी तरह आदेश की कंडिका 5 में वैवाहिक कार्यक्रम मुहूर्त पर आधारित होने के कारण रात्रि 10 बजे की समयावधि को शिथिल किया जाता है, लेकिन विवाह में ध्वनि विस्तारक यंत्रो का उपयोग की अनुमति पूर्ववत रात्रि 10 बजे तक ही रहेगी.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story