छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: सूने मकान से लाखों की चोरी, शातिर चोर हुए गिरफ्तार
Shantanu Roy
14 Feb 2025 7:31 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। प्रार्थी महेन्द्र तिवारी ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज किराया कि वह वह खल्लारी नगर गौशाला के पीछे भाठागांव में रहता है। प्रार्थी दिनांक 10.02.2025 के लगभग शाम 05.00 बजे अपने घर में ताला बंद कर सपरिवार इन्द्रप्रस्थ सरोना गया था, दिनांक 11.02.2025 को सुबह प्रार्थी के पड़ोसी ने उसे बताया कि आपके मकान का ताला टूटा हुआ है एवं कुछ लोग छत से कुदकर भागते हुए देखे गये है। प्रार्थी अपने घर आकर देखा तो घर के बाहर का मेन दरवाजा एवं अंदर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखा आलमारी खुला था आलमारी के लॉकर एवं दराज में रखें सोने, चांदी के जेवरात एवं चांदी का सिक्का नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान का ताला तोड़कर कमरे अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखें सोने, चांदी के जेवरात एवं चांदी का सिक्का को चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 39/25 धारा 305, 331(4) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
चोरी की उक्त घटना को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर.पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी पुरानी बस्ती को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही तरीका वारदात के आधार पर चोरी के प्रकरणों में हाल ही में जेल से रिहा हुए अपराधियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र किया जा रहा था।
तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि टिकरापारा निवासी हिमेन्द्र ठाकुर उर्फ आर्यन जो चोरी के प्रकरणों में पूर्व में भी जेल निरूद्ध रह चुका है, को अन्य लड़को के साथ घटना स्थल पास देर रात्रि संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा हिमेन्द्र ठाकुर उर्फ आर्यन की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर हिमेन्द्र ठाकुर उर्फ आर्यन द्वारा अपने अन्य 02 साथियों के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर दोनों लड़को की भी पतासाजी कर उन्हें पकड़ा गया, दोनों लड़के विधि के साथ संघर्षरत बालक है। तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने एवं चांदी के जेवरात तथा चांदी का सिक्का जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त कर तीनों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपी हिमेन्द्र ठाकुर उर्फ आर्यन एवं विधि के साथ संघर्षरत एक बालक पूर्व में भी चोरी/नकबजनी के प्रकरणों में निरूद्ध रह चुके हैं।
गिरफ्तार आरोपी- 01. हिमेन्द्र ठाकुर उर्फ आर्यन पिता स्व. इन्द्र कुमार ठाकुर उम्र 18 साल निवासी यादव मोहल्ला टिकरापारा थाना टिकरापारा रायपुर।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





