छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: पावर प्लांट रायखेड़ा में लाखों की तांबा केबल चोरी का खुलासा
Shantanu Roy
6 Dec 2025 7:13 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। अडानी पावर प्लांट रायखेड़ा में करीब 3.45 लाख रुपये मूल्य की विद्युत केबल चोरी मामले का खरोरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना खरोरा पुलिस ने पंजाब के तरनतारन जिले से संबंध रखने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई 105 किलोग्राम तांबा केबल, जिसकी अनुमानित कीमत 2.10 लाख रुपये है, बरामद कर लिया है। साथ ही चोरी में प्रयुक्त आरी ब्लेड व वायर कटर भी जब्त किए गए हैं।
घटना इस प्रकार हुई
स्टोर्स इंचार्ज के रूप में कार्यरत प्रार्थी ने 6 दिसंबर को थाना खरोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे वार्ड-04 की जांच के दौरान पाया कि स्टॉक में रखे गए 5,800 मीटर विद्युत केबल गायब हैं। इसकी अनुमानित कीमत 3,45,000 रुपये बताई गई। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्धों पर निगरानी बढ़ाई और तकनीकी व मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम चिचोली में किराए से रहने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में संदीप सिंह, राहुल सिंह, दविंदर सिंह, दलप्रीत सिंह और बलविंदर सिंह ने अपराध स्वीकार कर लिया। सभी आरोपी पंजाब के तरनतारन जिले के मूल निवासी हैं और खरोरा क्षेत्र में किराए के मकान लेकर मजदूरी कार्य करते थे।
आरोपियों ने बताया चोरी का तरीका
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मेमोरण्डम में खुलासा किया कि वे 30 नवंबर की सुबह करीब 5 बजे आरी ब्लेड और वायर कटर लेकर पावर प्लांट के यार्ड क्षेत्र में घुसे। उन्होंने केबल को पहले छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा, फिर ऊपरी कवर हटाकर अंदर का तांबा निकाला। बाद में इन टुकड़ों को छिपाकर अपने किराए के कमरे में ले गए। उनकी योजना तांबे को बेचकर रकम बांटने की थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। चूंकि अपराध सामूहिक रूप से और सुनियोजित तरीके से किया गया था, इसलिए पुलिस ने मामले में धारा 305(क) व 3(5) BNS के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
थाना प्रभारी खरोरा ने अपनी टीम के साथ तत्काल दबिश दी और आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया संपूर्ण माल बरामद किया। जब्त सामान में 105 किलोग्राम तांबा (कीमत 2.10 लाख रुपये) दो आरी ब्लेड एक वायर कटर शामिल है। पुलिस ने बरामदगी को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्ती पंचनामा तैयार करते हुए प्रकरण में शामिल किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस का संदेश
एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े चोरी, कबाड़ तस्करी और षड्यंत्रकारी अपराधों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने उद्योग क्षेत्र के प्रबंधन से भी निगरानी बढ़ाने की अपील की है। खरोरा थाना क्षेत्र में बड़ी चोरी का यह खुलासा पुलिस की तेजी और सतर्कता का उदाहरण माना जा रहा है। ग्रामीणों और स्थानीय उद्योगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की प्रशंसा की है।
Tagsखरोरा पुलिसअडानी पावर प्लांट चोरीतांबा केबल जब्ती105 किलो तांबापंजाब के आरोपीविद्युत केबल चोरीरायपुर पुलिस कार्रवाईआरी ब्लेड जब्तBNS धारा 305(क)रायखेड़ा घटनाKharora PoliceAdani Power Plant theftcopper cable seized105 kg copperPunjab accusedelectrical cable theftRaipur Police actionsaw blade seizedBNS Section 305(A)Raikheda incidentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





