छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: बुजुर्ग दंपत्ति के घर चोरी, 3 लाख का माल पार

Shantanu Roy
17 Nov 2024 8:43 PM IST
Raipur Breaking: बुजुर्ग दंपत्ति के घर चोरी, 3 लाख का माल पार
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बुजुर्ग पति पत्नी के घर चोरी की वारदात हो गई है। दंपति मोहल्ले में ही अपने रिश्तेदार के घर सोने चले गए थे। इस दौरान चोरों ने सूने घर का फायदा उठाया वे ताला तोड़कर अंदर घुसे। फिर घर के आलमारी में पड़े 3 लाख के सोने-चांदी के गहने और कैश लेकर फरार हो गए। यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। निमेष कुमार देवांगन ने विधानसभा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उसने पुलिस को बताया कि वह दोन्देखुर्द गांव में रहता है।


उसके घर के पास में ही बड़े पिताजी को फागुराम देवांगन का मकान है। फागुराम और उनकी पत्नी बुजुर्ग होने की वजह से निमेष के घर में ही खाना पीना और सोना होता है। 16 नवंबर की सुबह जब अपने घर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर रखे आलमारी का भी लॉक टूटा था। चोरों ने घर के भीतर आलमारी में रखे नगद ढाई लाख रुपए और सोने का एक हार और चांदी के गहने लेकर फरार हो गया। FIR के मुताबिक, चोरी हुए माल की कीमत करीब 3 लाख रुपए हैं। इस मामले में पुलिस FIR दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई।
Next Story