छत्तीसगढ़

RAIPUR BREAKING: पॉवर प्लांट के कर्मचारी के घर से चोरी, FIR दर्ज

Shantanu Roy
3 Aug 2024 2:31 PM GMT
RAIPUR BREAKING: पॉवर प्लांट के कर्मचारी के घर से चोरी, FIR दर्ज
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी में एक पावर प्लांट के कर्मचारी के घर चोरी हो गई है। कर्मचारी अपने परिवार के साथ गांव गया हुआ था। उसके पिता की मौत हो गई थी। घर में ताला लगा हुआ था इस बात का चोर ने फायदा उठा लिया। उसने घर के मेन दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर रखें गहने और मोबाइल पार कर दिए। पड़ोसियों ने जब घर का ताला टूटा देखा तो उन्होंने घर मालिक को सूचना दी। ये पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। FIR के मुताबिक, जितेंद्र दुबे ने पुलिस को बताया कि वह सिलतरा के एक निजी पावर प्लांट फैक्ट्री में कर्मचारी हैं।

17 जुलाई को वह अपने पिता का स्वर्गवास होने के बाद परिवार के साथ पैतृक गांव मुंगेली चला गया। 29 जुलाई को उनके पड़ोसी ने उन्हें फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है। जब उन्होंने वापस आकर देखा तो घर के अंदर का सामान भी बिखरा हुआ था। चोरों ने घर में आकर मेरी का लॉक तोड़कर सोने के मंगलसूत्र लॉकेट, चांदी का पायल, करधन, चूड़ी, लॉकेट बिछिया, सिक्के और घर में रखें करीब 15 हजार कैश समेत एक मोबाइल लेकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।
Next Story