छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के सूने मकान से चोरी, FIR दर्ज
Shantanu Roy
27 Feb 2025 7:51 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। हाउसिंग बोर्ड कालोनी दोदेखुर्द के एक मकान में चोरी हो गई। अज्ञात व्यक्ति सूने मकान का ताला तोडक़र घर से किचन का सामान, मोबाइल लैपटाप कम्प्यूटर और अन्य कुल 25 हजार को चोरी कर ले गया। वहीं चोर ने घर के बाह और चौपाटी के सामने से स्कूटी-बाइक पार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरती ले रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 5 की शाम को अपने परिवार के साथ किसी काम से अंबिकापुर चली गई। जाते वक्त उसने घर में ताला लगाया था। जहां से 8 फरवरी 2025 को सुबह 10 बजे घर पहुंची तो देखी घर के मेन गेट का ताला लगा हुआ था। अंदर जाकर देखी तो घर के मेन दरवाजा का ताला टूटा हुआ था कुण्डी लगा हुआ था। अंदर कमरे का सामान बिखरा हुआ और हॉल के टेबल में रखे लैपटाप, एयरबड, ब्लूटूथ स्पीकर, बैग, तथा किचन में रखा 2 इण्डेन कंपनी का सिलेण्डर, कमरे में लगे सिलिंग फैन, तथा कीपैड मोबाईल, नगदी रकम 500 रूप्ए सहित कुल 25,000 रूपए का सामान कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।
उधर गुढिय़ारी इलाके से घर के सामने से बाइक वार हो गया। घर के बाहर रखे स्कूटी को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। इसकी रिपोर्ट मनोज यादव ने गुढिय़ारी थाना में दर्ज कराई कि 23 फरवरी को वह अपने काम से नया रायपुर सेक्टर 05 साईड देखने गया था । जहां से रात 10 बजे घर आया। जिसे वह घर के बाहर खड़ी कर कमरे में चला गया। दूसरे दिन जब उसने आंगन में देखा तो उसकी बाइक वहां नहीं था। बीती रात कोई अज्ञात चोर बाइक का ताला तोडक़र उसे चोरी कर ले गया। ऐसी घटना कल शाम जीई रोड सांईस कालेज स्थित चौपाटी के पास से सरस्वती नगर निवासी शिल्पी की स्कूटी चौपाटी के पास से चोरी हो गई। अज्ञात व्यक्ति भीड़ में खड़ी स्कूटी को चोरी कर ले गया। पुलिश ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 205, 221-4 अैर 303-2 का अपराध दर्ज किया है।पूछताछ कर आरोपीकी पतासाजी की जा रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





