छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: लाभंडी में नशेड़ियों का आतंक, रॉकी सिंधी गैंग के लड़कों ने किया बवाल
Shantanu Roy
14 July 2025 6:44 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरज नगर लाभंडी में बीती रात नशे में धुत दो युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी युवक लगातार मोहल्ले में दहशत का माहौल बना रहे हैं। उत्पाती युवकों की पहचान मुरली और राहुल के रूप में हुई है, जो बजरंग चौक, विद्या आश्रम के पास के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक गाजा और नशीली गोलियों की अवैध बिक्री में संलिप्त हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी रॉकी सिंधी गैंग से भी जुड़े हुए हैं, जो नशे के कारोबार और आपराधिक गतिविधियों के लिए कुख्यात है।
बताया जा रहा है कि रात भर मोहल्ले में यह युवक गाली-गलौज करते रहे और राह चलते लोगों को डराते-धमकाते रहे। मोहल्ले के लोगों में दहशत इस कदर है कि कोई भी खुलकर शिकायत करने से कतरा रहा है। हालांकि, कुछ जागरूक नागरिकों ने मामले की सूचना तेलीबांधा थाना पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति बहाल की जाए।
Tagsसूरज नगरलाभंडीनशेड़ी युवकरॉकी सिंधी गैंगतेलीबांधा थानागाजा बिक्रीनशीली गोलीअवैध कारोबारदहशतउत्पातRaipurSuraj NagarLabhandidrug addictRocky Sindhi gangTelibandha policedrug peddlingillegal tradefearnuisanceछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





