छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: 51 हज़ार के गांजे के साथ पकड़ाया तस्कर

Shantanu Roy
15 Nov 2024 12:23 AM IST
Raipur Breaking: 51 हज़ार के गांजे के साथ पकड़ाया तस्कर
x
छग
Raipur. रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डाक्टर संतोष सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण मे अपराधो एवं नशे के कारोबारी पर अकुंश लगाने हेतू व निजात अभियान के तहत् थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रूप से भारी मात्रा में गांजा जैसे मादक पदार्थ को बिक्री करने के लिए रखे आरोपी को गिरफतार करने मे
सफलता प्राप्त हुई।

संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि शिव मंदिर के पास बंधवापारा में एक लड़का उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष इकहरा बदन, हरा फूल बांह, शर्ट, काला फूल पेंट पहना हुआ जो अपने पास रखे बैग में अवैध रूप से गांजा जैसे मादक पदार्थ रखकर बिक्री करने के लिए खड़ा है है। कि सुचना पर तत्काल वरिष्ठ कार्यालय को सुचना देकर गवाहो एवं सम्पूर्ण विवेचना कीट के रेड कार्यवाही हेतू घटना स्थल पर पहूंचा जहां मुखबिर द्वारा बताए व्यक्ति खड़ा था आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश किए किंतु पुलिस के तत्परता से भागने में असफल रहे। तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से गांजा जैसे मादक पदार्थ कुल 0 5किलो 100 ग्राम कीमती 51,000 रुपए रखा पाया गया। आरोपी को विधिवत दिनांक 14.11.2024 गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

नाम आरोपीः- विशाल छुरा उर्फ कौआ पिता विजय छुरा उम्र 20 वर्ष निवासी बंधवा पारा उड़िया मोहल्ला थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़।
Next Story