छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: ओसियन ग्रो गांजा तस्करी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
14 April 2026 11:27 PM IST
Raipur Breaking: ओसियन ग्रो गांजा तस्करी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ओसियन ग्रो गांजा के अवैध कारोबार से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें दिल्ली से रायपुर तक सप्लाई चैन संचालित होने की जानकारी सामने आई है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहित पाल (29 वर्ष) है, जो शाहदरा, दिल्ली का निवासी है और वर्तमान में रायपुर के मोवा स्थित अशोका हाईट्स में रह रहा था। उसे 13 अप्रैल 2026 को शाम 7:30 बजे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 की रात जोगी बंगला क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने पहले आरोपी रितिक पसरिचा को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 2.870 किलोग्राम गांजा, 114 ग्राम ओसियन ग्रो गांजा, 52 प्लास्टिक जिपर पन्नी, 2 इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 3000 रुपये नगद और मोबाइल फोन जब्त किए गए थे। पूछताछ के दौरान रितिक ने खुलासा किया कि वह मोहित पाल और एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर दिल्ली से कुरियर के माध्यम से गांजा और ओसियन ग्रो गांजा मंगवाता था। इसके बाद रायपुर में इसे ऊंचे दामों पर बेचा जाता था।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी मोहित पाल और कुलदीप पाल भी इस नेटवर्क का हिस्सा थे और रायपुर आकर अवैध बिक्री में शामिल रहते थे। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और मोबाइल चैटिंग के आधार पर दोनों के बीच लेनदेन और संपर्क के साक्ष्य भी प्राप्त किए हैं। इसी आधार पर पुलिस ने मोहित पाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की और साक्ष्यों की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के मोबाइल से ऑनलाइन लेनदेन और ड्रग सप्लाई से जुड़े कई महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में अभी एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। साथ ही रायपुर में गांजा और ओसियन ग्रो गांजा खरीदने वाले ग्राहकों की भी पहचान की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह एक संगठित अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क है, जिसमें दिल्ली और रायपुर के बीच सक्रिय सप्लाई चेन काम कर रही थी। मामले की गहन जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
Tagsरायपुरसिविल लाइन थानाओसियन ग्रो गांजामोहित पाल गिरफ्तारदिल्ली ड्रग नेटवर्कगांजा तस्करीअंतरराज्यीय गिरोहरितिक पसरिचाड्रग सप्लाई चेनछत्तीसगढ़ पुलिसRaipurCivil Lines Police StationOcean Grow GanjaMohit Pal arrestedDelhi drug networkGanja smugglinginterstate gangHrithik Pasrichadrug supply chainChhattisgarh Policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story