छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: अवैध शराब बेचते संजू साहू उर्फ टमाटर गिरफ्तार, खमतराई पुलिस की कार्रवाई
Shantanu Roy
27 Jun 2025 7:37 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से देशी शराब बेचते एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजू साहू उर्फ टमाटर पिता झड़ी राम साहू (उम्र 19 वर्ष), निवासी साईं राम चौक, गोवर्धन नगर, थाना खमतराई के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पाटीदार भवन के पीछे, गंगानगर रोड में एक युवक सफेद प्लास्टिक की बोरी में अवैध शराब रखकर बेच रहा है। सूचना के आधार पर थाना खमतराई की टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी संजू साहू शराब बेचते पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15.300 बल्क लीटर (85 पौव्वा) देशी मदिरा मसाला जिसकी अनुमानित कीमत ₹8,500 है, तथा मौके पर मौजूद ₹480 की बिक्री राशि जब्त की। कुल बरामद सामग्रियों की कीमत ₹8,980 आंकी गई है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी अवैध शराब बिक्री, मारपीट और छेड़खानी जैसे मामलों में जेल जा चुका है। थाना खमतराई में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 703/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह, सहायक उप निरीक्षक रेखलाल भारती, आरक्षक सुमीत वर्मा एवं प्रदीप यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tagsअवैध शराबसंजू साहू उर्फ टमाटरखमतराई थानारायपुर पुलिसदेशी मदिरा मसालाशराब जब्तीगिरफ्तारीIllegal LiquorSanju Sahu alias TamatarKhamtarai PoliceRaipur ArrestDesi LiquorLiquor SeizureExcise Actछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





