छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: आजाद चौक में 4.40 लाख की लूट, FIR दर्ज
Shantanu Roy
30 April 2025 10:42 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के आजाद चौक थाना क्षेत्र में बुधवार शाम लूट की एक बड़ी घटना सामने आई है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना समता कॉलोनी निवासी महावीर शर्मा के साथ हुई, जो एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के लिए टीवी टावर से पैसे की वसूली कर लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महावीर शर्मा (पिता डालचंद शर्मा), उम्र 34 वर्ष, समता कॉलोनी निवासी, अपनी कंपनी के पैसे 7:30 बजे घर ला रहे थे। इसी दौरान तीन अज्ञात युवकों ने उन्हें रास्ते में रोककर लूट की घटना को अंजाम दिया।
लुटेरों ने महावीर शर्मा से लगभग 4 लाख 40 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन और एक एक्टिवा स्कूटर लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आजाद चौक पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
TagsलूटRobberyरायपुरRaipurसमता कॉलोनीSamta Colonyआजाद चौक थानाAzad Chowk Police Stationमहावीर शर्माMahavir Sharmaनकदी लूटCash Lootमोबाइल चोरीMobile Theftएक्टिवा चोरीActiva Theftअज्ञात आरोपीUnknown Accusedपुलिस जांचPolice Investigationसीसीटीवी फुटेजCCTV Footageकंस्ट्रक्शन कंपनीConstruction CompanyवारदातCrime Incidentसुरक्षा व्यवस्थाSecurity LapseसनसनीSensationशाम 7:30 बजे7:30 PMबड़ी वारदातMajor Crimeचोरी की रिपोर्टTheft Reportआपराधिक मामलाCriminal Caseगिरफ्तारीArrestछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





