छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: पत्नी की हत्या के मामले में फरार आरोपी रिंकू अठवानी गिरफ्तार
Shantanu Roy
1 July 2025 10:03 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी रिंकू अठवानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में की गई। आरोपी को घटनास्थल से फरार होने के बाद लगातार तलाशा जा रहा था, जिसे अब दबोच लिया गया है।
● यह है मामला:
घटना 21 जून 2025 की है। पीड़िता इशिता अठवानी ने वर्ष 2019 में रिंकू अठवानी से प्रेम विवाह किया था। दोनों की एक 5 वर्षीय बेटी जिया है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है और बोल नहीं पाती। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते थे।
घटना वाले दिन सुबह करीब 9 बजे रिंकू की मां नेहा अठवानी ने इशिता की बहन सौम्या अठवानी को जानकारी दी कि रिंकू और इशिता के बीच झगड़ा हो रहा है। जब सौम्या मौके पर पहुंची तो देखा कि रिंकू खून से सने कपड़ों में कमरे से बाहर निकला और कमरे के भीतर इशिता खून से लथपथ पड़ी थी।
● गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, बाद में दर्ज हुई हत्या की रिपोर्ट
गले, पेट और दाहिने भुजा में धारदार हथियार से वार किया गया था। इशिता को तुरंत मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।
● इस तरह दबोचा गया आरोपी
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक अहम सुराग मिला और मुखबिर की सूचना पर रिंकू अठवानी को गिरफ्तार कर लिया गया।
● आरोपी –
रिंकू अठवानी, निवासी दीपक कॉलोनी, साईं मंदिर के सामने गली, थाना न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर
● दर्ज अपराध:
अपराध क्रमांक 128/2025, धारा 103, 109 बीएनएस (हत्या और साजिश) के तहत मामला दर्ज है।
● कार्रवाई में शामिल अधिकारी:
निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह
उप निरीक्षक लखेश गंगेश
आरक्षक विजय भास्कर (2687)
आरक्षक गुरूचरण प्रधान (2616)
आरक्षक तिवारी प्रसाद खुंटे (2843)
न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की तत्परता और कुशल नेतृत्व में हत्या के इस जघन्य मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





