छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग: रिटायर्ड महिला अधिकारी ने थाने में की चोरी की शिकायत, जेवर और नकदी ले गए चोर

Nilmani Pal
11 Dec 2022 10:27 AM GMT
रायपुर ब्रेकिंग: रिटायर्ड महिला अधिकारी ने थाने में की चोरी की शिकायत, जेवर और नकदी ले गए चोर
x

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरों का गैंग सक्रिय है। ये गिरोह अब सूने मकानों को अपना निशाना बना रहे हैं। इसी कड़ी में अब संस्कृति विभाग से रिटायर्ड महिला अधिकारी के घर चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह पूरा मामला डीडीनगर थाना का है।

मिली जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड महिला अधिकारी ने बताया कि वह ताला बंदकर अपनी बेटी के घर कोरबा गई हुई थी। जब महिला बेटी के घर से लौटी तो देखा घर का ताला टूट हुआ और घर का सामान बिखरा था। चोरों ने महिला के घर से लाखों रुपये नकदी और जेवर चुरा ले गए। इसके बाद महिला ने अज्ञात चोरों के खिलाफ डीडी नगर थाना में FIR दर्ज कराई है। वहीं पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Next Story