छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: रिटायर्ड फूड अफसर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज
Shantanu Roy
11 Nov 2025 6:47 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। खाद्य विभाग में पदस्थ रहे रिटायर्ड असिस्टेंट फूड ऑफिसर संजय दुबे के खिलाफ रेप और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि संजय दुबे ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और मामले को उजागर करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार, संजय दुबे राजधानी के चर्चित खाद्य अधिकारी रहे हैं और अपने कार्यकाल के दौरान कई बार विवादों में घिरे रहे हैं। वे पूर्व में भी दो अलग-अलग मामलों में जेल जा चुके हैं। पहला मामला रिश्वतखोरी से जुड़ा था, जब उन्हें खाद्य विभाग में पदस्थ रहते रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उस समय उनका मामला काफी चर्चित रहा था। दूसरी बार वे महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण सुर्खियों में आए थे। सोशल मीडिया पर उनके विवादित बयान के बाद उनके खिलाफ आईटी एक्ट और धार्मिक भावना आहत करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उन्हें जेल भेजा गया था।
अब एक बार फिर संजय दुबे गंभीर आरोपों के घेरे में हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता ने बयान में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस जल्द ही कोर्ट में प्रगति रिपोर्ट पेश करेगी। आरंग थाना प्रभारी ने पुष्टि की है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि “आरोप बहुत गंभीर हैं, इसलिए जांच प्राथमिकता से की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर ली गई है।”
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि संजय दुबे से जुड़े विवाद पहले भी विभागीय स्तर पर उठ चुके हैं। हालांकि, हर बार वे किसी न किसी तरह से बच निकलने में सफल रहे। लेकिन इस बार मामला बलात्कार और धमकी से जुड़ा होने के कारण पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है। राजधानी में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि संजय दुबे का नाम पहले से ही कई संवेदनशील मामलों में सामने आ चुका है। अब यह देखना होगा कि पुलिस जांच में आगे क्या खुलासे होते हैं और आरोपी कब तक गिरफ्त में आता है।
Tagsरायपुर रेप केसरिटायर्ड फूड ऑफिसर संजय दुबेआरंग थानारेप और धमकी मामलारिश्वतखोरीएसीबी गिरफ्तारीविवादित बयानमहात्मा गांधी टिप्पणीछत्तीसगढ़ पुलिसरायपुर अपराध समाचारराजधानी रायपुरसंजय दुबे फरारमहिला शिकायतजांच जारीRaipur rape caseretired food officer Sanjay DubeyArang police stationrape and threat casebriberyACB arrestcontroversial statementMahatma Gandhi commentChhattisgarh policeRaipur crime newscapital RaipurSanjay Dubey abscondingwoman complaintinvestigation ongoing
Next Story





