छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग: गलत इंजेक्शन लगाने से गर्भवती महिला और शिशु की मौत

Nil dhankar
21 Nov 2021 5:15 PM IST
रायपुर ब्रेकिंग: गलत इंजेक्शन लगाने से गर्भवती महिला और शिशु की मौत
x

रायपुर। न्यू राजेन्द्र नगर स्थित नर्सिंग होम में चिकित्सक की लापरवाही से महिला, और गर्भस्थ शिशु की मौत का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि चिकित्सक ने महिला को डिलवरी के दौरान गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिसकी वजह से महिला के साथ-साथ बच्चे की मौत हो गई। इस पूरे मामले को लेकर परिजनों में गुस्सा है, और इसकी रिपोर्ट पुलिस में कराई गई है। बताया गया कि डीडी नगर रहवासी शिवशंकर चौरसिया की पत्नी रागिनी गर्भवती थी उनकी डिलवरी न्यू राजेन्द्र नगर स्थित साई बाबा नर्सिंग होम में होने वाली थी। रागिनी पिछले कुछ समय से डॉ. सारिका साहू की निगरानी में थी।

रविवार को डिलवरी से पहले डॉ. सारिका साहू ने इंजेक्शन लगाया। इसके बाद देखते ही देखते रागिनी का पूरा शरीर नीला पड़ गया, और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। रागिनी के गर्भस्थ शिशु की भी मृत्यु हो गई। रागिनी के पति शिवशंकर पॉवर कंपनी के लोड डिस्पैच सेंटर में काम करते हैं।



Next Story