RAIPUR BREAKING: कालीचरण को रायपुर कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस

रायपुर। राजधानी पुलिस कालीचरण बाबा को रायपुर कोर्ट लेकर पहुंची है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में धर्म संसद में महात्मा गांधी को लेकर अपशब्द बोलने वाले कालीचरण पर देशद्रोह के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. उसे खजुराहो से गिरफ्तार किया है. छत्तीसगढ़ पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर कालीचरण के खिलाफ कार्रवाई में धारा 153 ए (1) (ए), 153 बी (1) (ए), 295 ए, 505 (1) (बी) को भी शामिल किया गया है. सूत्रों के अनुसार चेतना ठाकुर JMSC के कोर्ट में पेश किया गया है.
ये हैं छग की भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री जो महात्मा गांधी जी को गाली देने वाले और आतंकी हत्यारे गोडसे को नमन करने वाले ज़हरीले आदमी की गिरफ़्तारी में सिद्धांत खोज रहे रहे हैं..
— Sunny Agrawal (@ssunnyagrawal) December 30, 2021
ग़ज़ब लोग हो भाई आप लोग..भाजपा के लिए विदेश में सहारा है गांधी और खुद के देश में ये सोच?
छी https://t.co/YqPfGuzjRq
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के खिलाफ बोलने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं,
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) December 30, 2021
थाने के अंदर संविधान जलाने की बात करने वालों पर एफ.आई.आर. नहीं, राष्ट्रद्रोह नहीं और व्यक्ति के खिलाफ बोलने पर राष्ट्रद्रोह। क्या यही है भूपेश सरकार का कानून?#ReleaseKalicharanMaharaj pic.twitter.com/IyOQpQg14Z
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





