छत्तीसगढ़

RAIPUR BREAKING: 3 गोदाम में पुलिस ने मारा छापा....ब्रांडेड कंपनियों का नकली ऑयल बरामद

Admin2
30 Jan 2021 3:57 PM IST
RAIPUR BREAKING: 3 गोदाम में पुलिस ने मारा छापा....ब्रांडेड कंपनियों का नकली ऑयल बरामद
x

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके के 3 गोदामों पर पुलिस ने दबिश दी है। पुलिस ने यहां से ब्रांडेड कंपनियों का नकली ऑयल बरामद किया गया है। आरोपी ब्रांडेड कंपनी की स्पेलिंग में चेंज कर नकली ऑयल खपा रहे थे। दिल्ली- मुंबई से आए आयल कंपनी के अधिकारियों ने इस मामले की शिकायत की थी। अधिकारियों ने SSP रायपुर से मुलाकात कर नाम में मामूली फेरबदलकर ऑयल खपाने की शिकायत की थी।

पुलिस ने यहां से करोड़ों रु कीमत का नकली ऑयल बरामद किया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान सभी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। खमतराई थाना पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई कर रही है।

Next Story