छत्तीसगढ़

RAIPUR BREAKING: कार्यक्रम के दौरान लोगों के सामने पिस्टल किया प्रदर्शित, आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
25 Dec 2021 7:52 PM IST
RAIPUR BREAKING: कार्यक्रम के दौरान लोगों के सामने पिस्टल किया प्रदर्शित, आरोपी गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर: कुछ दिनों पूर्व थाना सिविल लाईन क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति द्वारा हाथ में पिस्टल लेकर लोगों के सामने प्रदर्शित करने का विडियो वायरल हुआ था। विडियो को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए प्रभारी सायबर सेल एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन को विडियो में कार्यक्रम के दौरान पिस्टल प्रदर्शित करते दिख रहे व्यक्ति के संबंध में पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर सायबर सेल एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम द्वारा व्यक्ति की पतासाजी करते हुए अब्दुल कय्यूम पिता स्व. अब्दुल सत्तार उम्र 43 साल निवासी संजय नगर टिकरापारा थाना टिकरापारा रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कार्यक्रम में प्रदर्शित किया हुआ पिस्टल जैसे दिखने वाला लाइटर जप्त कर अब्दुल कय्यूम के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही की गई।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story