छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग: 21 लाख रुपए की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Nilmani Pal
30 Nov 2021 12:43 PM GMT
रायपुर ब्रेकिंग: 21 लाख रुपए की ठगी करने वाला गिरफ्तार
x

रायपुर। दूसरे की भूमि का फर्जी विक्रय इकरारनामा बनाकर भूमि विक्रय करने का सौदा कर 21 लाख रूपए ठगी करने वाले आरोपी शशिकांत सुखदेवे को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक - प्रार्थी विजय कुमार साहू ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका परिचय शशिकांत सुखदेवे निवासी 78 एम.एस. कैपिटल होम्स सड्ढू से है। शशिकांत सुखदेवे द्वारा ग्राम मोवा प.ह.न. 109/45 रायपुर स्थित भूमि खसरा नं. 738/1 रकबा 0.741 हेक्टेयर 79760 वर्गफुट जो कि साइंस सेन्टर के पास दलदल सिवनी में स्थित है।

भूमि का स्वामी रंजीत सिंह है शशिकांत सुखदेवे द्वारा उक्त जमीन को विक्रय कर स्वयं के नाम पर इकरारनामा करना बताकर किसी अन्य व्यक्ति को उक्त भूमि को विक्रय करना एवं स्वतंत्र होना बताते हुए भूमि को 610 रूपये प्रति वर्गफुट की दर से प्रार्थी को विक्रय कर प्रार्थी के नाम पर दिनांक 05.03.2020 को विक्रय इकरारनामा निष्पादित कर प्रार्थी विजय कुमार साहू से कुल 21,00,000/- रूपये प्राप्त कर लिया। प्रार्थी द्वारा भूमि का पंजीयन कराने कहने पर शशिकांत सुखदेवे टाल मटोल करने लगा। जिस पर प्रार्थी ने मूल भूमि स्वामी रंजीत सिंह से संपर्क किया तब पता चला कि रंजीत सिंह ने शशिकांत सुखदेवे से कोई विक्रय इकरारनामा निष्पादित नहीं किया है। शशिकांत सुखदेवे द्वारा दूसरे की भूमि का फर्जी तरीके से विक्रय इकरारनामा निष्पादित कर प्रार्थी को भूमि विक्रय करने का सौदा कर प्रार्थी से 21,00,000/- रूपए प्राप्त कर आवेदक के साथ ठगी किया। जिस पर आरोपी शशिकांत सुखदेवे के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 267/21 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में आरोपी शशिकांत सुखदेवे की पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी - शशिकांत सुखदेवे पिता नीलकंठ सुखदेवे निवासी 78 एम.एस.कैपिटल होम्स सड्ढू रायपुर।


Next Story