छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: NSUI नेता ने दौड़ाई स्कोर्पियो, देखें VIDEO...
Shantanu Roy
8 Nov 2024 9:33 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में NSUI नेता ने शराब के नशे में धूत होकर स्कॉर्पियो दौड़ाई है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से दो गाड़ी और एक ट्रांसफार्मर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस पूरे घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि जिस जगह पर एक्सीडेंट हुआ वहां से 5 मीटर की दूरी पर चौकीदार सो रहा था। उसकी जान बाल-बाल बची है। ये पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र के ब्राह्मण पारा का है। इस मामले में पीड़ित नियंता शर्मा ने थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
नियंता ने बताया कि गुरुवार की रात डेढ़ बजे स्कॉर्पियो में तीन युवक तेज रफ्तार में पहुंचे। इनमें से एक युवक NSUI का प्रदेश सचिव केतन तिवारी था। इन लड़कों ने शराब पी रखी थी। वे सदर बाजार की ओर से आजाद चौक की तरफ आ रहे थे। नियंता के मुताबिक, गाड़ी की रफ्तार 140 के आसपास थी। तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो ने सबसे पहले एक्टिवा को टक्कर मारी। फिर दीवार में रगड़ते हुए बुलेट से टकराई। इसके बाद कुछ दूरी में एक बिजली ट्रांसफार्मर में जा घुसी। इस घटना से एक्टिवा गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई है। वही बुलेट का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही ट्रांसफार्मर भी डैमेज हो गया है।
इस घटना में जो सीसीटीवी सामने आया है उसमें साफ दिख रहा है कि स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से जब टकराई तो चिंगारी उठी। इस घटनास्थल के 5 मीटर की दूरी में ही एक चौकीदार दुकान के किनारे सो रहा था। अगर दुकान सड़क से सटी रहती तो चौकीदार की जान को खतरा हो सकता था। हालांकि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को चोंटे आने की सूचना नही है। इस मामले में आजाद चौक थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। एक्सीडेंट के बाद आरोपियों ने दुर्व्यवहार भी किया है। मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि होने के बाद और भी गंभीर धाराएं जोड़ी जाएगी। इस मामले में बिजली विभाग से भी नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस जांच पड़ताल के बाद आगे गिरफ्तारी करेगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





