छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: मामूली विवाद में मामा की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग भांजा गिरफ्तार

Shantanu Roy
3 July 2025 8:44 PM IST
Raipur Breaking: मामूली विवाद में मामा की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग भांजा गिरफ्तार
x
छग
Raipur/Gobra Navapara. रायपुर/गोबरा नवापारा। थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र के बस स्टैंड में बीते 2 जुलाई की रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक नाबालिग भांजे ने मामूली विवाद में अपने ही मामा की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान लीलाराम कोसरे उर्फ राजा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना रात लगभग 9:30 से 10:00 बजे के बीच की है, जब लीलाराम अपने दोस्तों के साथ बस स्टैंड में बैठा हुआ था। इसी दौरान उसका रिश्ते का भांजा (अपचारी बालक) वहां पहुंचा और वहां मौजूद डायमंड सोनवानी से झगड़ने लगा। वह आरोप लगा रहा था कि सोनवानी ने उसकी नानी से मारपीट की है।

जब लीलाराम कोसरे ने भांजे को झगड़ा करने से मना किया, तो वह गुस्से में आ गया और बोला – “तुम कौन होते हो मना करने वाले, तुम्हें भी मार दूंगा”। इसी बीच बहस इतनी बढ़ गई कि नाबालिग भांजे ने अपने पास रखे चाकू से लीलाराम के सीने में वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण लीलाराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम के साथ निरीक्षण किया। आरोपी वारदात के बाद से फरार हो गया था और उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया था। पुलिस ने उसे तत्काल उसके घर ग्राम बोरसी थाना फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद से गिरफ्तार कर लिया है। थाना गोबरा नवापारा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 243/25, धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विवेचना की जा रही है।
Tagsरायपुर हत्यानाबालिग अपराधीमामा की हत्यागोबरा नवापारालीलाराम कोसरेभांजे द्वारा हत्यापारिवारिक विवादबस स्टैंड हत्याचाकू से हमलाRaipur crimejuvenile murderGobra Nawaparauncle killedfamily disputeFIRBNS 103(1)Gariaband arrestछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story
null