छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: मोवा के कार में लगी भीषण आग, 4 लोग थे सवार

Shantanu Roy
26 July 2024 1:37 PM IST
Raipur Breaking: मोवा के कार में लगी भीषण आग, 4 लोग थे सवार
x
छग
Raipur. रायपुर। मोवा में गुरुवार को एक चलती कार में आग लग गई। इस दौरान कार में 4 लोग सवार थे। समय रहते वे सुरक्षित बाहर निकल गए। इसकी सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि गाड़ी पूरी तरह जल गई। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि मोवा कूल होम के पास चलती कार में अचानक धुंआ उठने लगा। इसके बाद इसमें बैठे चार लोग तुरंत बाहर निकले। देखते ही देखते धुंआ आग में बदल गया।
Next Story