छत्तीसगढ़

RAIPUR BREAKING: नेशनल हाईवे में बड़ा सड़क हादसा, युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत

jantaserishta.com
19 Oct 2021 7:13 AM IST
RAIPUR BREAKING: नेशनल हाईवे में बड़ा सड़क हादसा, युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत
x
बड़ी खबर

रायपुर के भाठागांव स्थित नेशनल हाईवे पर सोमवार की शाम एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद करीब 30 मिनट तक नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे के आसपास हुआ। जिस जगह हादसा हुआ उसके पास ही शराब की एक दुकान है। इस वजह से यहां पर लोगों की काफी भीड़ थी। सड़क पार करते वक्त एक बाइक सवार युवक को ब्रिज से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। चश्मदीदों के मुताबिक युवक का सिर बुरी तरह से फट चुका था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की उम्र 25 से 30 साल के आसपास की बताई जा रही है। यह चंगोरा भाटा इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story