छत्तीसगढ़
रायपुर ब्रेकिंग: IP क्लब में हुए गोलीकांड मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Nil dhankar
27 Nov 2021 2:50 PM IST

x
रायपुर। IP क्लब में गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिलीप मिश्रा को यूपी के प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। दिलीप को रायपुर लाया गया है। पुलिस दिलीप को कोर्ट में पेश कर उसकी रिमांड मांग सकती है।
बता दें कि दो दिन पहले दिलीप ने विवाद के बाद गोली चलाई थी। फायरिंग का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था। शिकायत के बाद आबकारी विभाग ने IP क्लब का लाइसेंस सस्पेंड किया है.
Next Story





