छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: बस से हो रही थी शराब की तस्करी, आबकारी विभाग ने पकड़ा

Shantanu Roy
25 July 2024 11:08 PM IST
Raipur Breaking: बस से हो रही थी शराब की तस्करी, आबकारी विभाग ने पकड़ा
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में आबकारी टीम ने यात्री बस में अवैध शराब लेकर आ रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मंडला से रायपुर आने वाली यात्री बस में अज्ञात व्यक्ति अवैध शराब साथ ला रहा है। सूचना मिलते ही आबकारी टीम रायपुर ने टाटीबंध चौक पर बस को रुकवाया।

बस में तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी के पास से मध्य प्रदेश निर्मित 24 बोतल शराब जब्त की गई। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। आबकारी टीम का कहना है कि विदेशी शराब मध्य प्रदेश के जिस जिले से लाई गई, वहां के कलेक्टर को कलेक्टर रायपुर के माध्यम से संबंधित दुकान के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा जा रहा है।
Next Story