रायपुर ब्रेकिंग: देर रात नशीली टेबलेट के साथ युवक गिरफ़्तार, 624 नग कैप्सूल जप्त

डेमो फोटो
जनता से रिश्ता लगातार शराब बिक्री और नशे के कारोबार पर खबर प्रकाशित करता आ रहा है। जिस खबर का असर देखने को मिल रहा है।
रायपुर: देर रात रजबंधा मैदान के पास पुलिस ने नशीली टेबलेट बेचने ग्राहक तलाशते 22 वर्षीय युवक को गिरफ़्तार किया है। मामला मौदहापारा थाना इलाके का है जहां मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रजबंधा मैदान के पास घेराबंदी कर आरोपी युवक गयस मोहम्मद को नशीली टेबलेट TRAMADOL के साथ गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से 26 स्ट्रिप में कुल 624 नग कैप्सूल जप्त की गई है जिसकी कीमत तकरीबन 5 हज़ार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने युवक के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 22 (बी) के तहत मामला दर्ज कर युवक को गिरफ़्तार किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





