छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: अन्ना पंजाबी ढाबा में देर रात बवाल, युवकों ने मैनेजर को पीटा

Shantanu Roy
11 April 2025 7:36 PM IST
Raipur Breaking: अन्ना पंजाबी ढाबा में देर रात बवाल, युवकों ने मैनेजर को पीटा
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के सेरीखेड़ी स्थित अन्ना पंजाबी ढाबा में देर रात मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है. ढाबा में मैनेजर के रूप में कार्यरत युवक ने आरोप लगाया है कि खाना देर से मिलने पर कार सवार कुछ युवकों ने पहले गाली-गलौच की और फिर मारपीट कर फरार हो गए। घटना 10 अप्रैल की रात लगभग 12:15 बजे की है. पीड़ित मैनेजर के अनुसार, कार क्रमांक CG-04-PG-2625 में सवार 3-4 युवक ढाबे में आए और खाना ऑर्डर किया। करीब 15 मिनट बाद, यानी रात 12:30 बजे, उनमें से एक युवक अंदर आया।


ऑर्डर देर से मिलने की बात पर विवाद करने लगा. मैनेजर ने स्थिति को समझाते हुए कहा कि खाना तैयार हो रहा है, अभी सर्व कर देंगे। लेकिन इसी दौरान युवकों ने उसे बाहर पार्किंग में बुलाया और वहां मौजूद सभी ने मिलकर मैनेजर की जमकर पिटाई कर दी. इस हमले में पीड़ित को सिर और बाएं हाथ की भुजा में चोट आई है. घटना के बाद सभी आरोपी युवक कार में बैठकर मौके से फरार हो गए. अब पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Tagsरायपुरसेरीखेड़ीअन्ना पंजाबी ढाबामारपीटदेर रात घटनाढाबा मैनेजरखाना लेटकार सवार युवकपुलिस जांचएफआईआरपार्किंग में हमलायुवक फरारसीसीटीवी फुटेजघायल मैनेजरझगड़ागाली-गलौचआरोपियों की तलाशपुलिस कार्रवाईहिंसक झगड़ाढाबा विवादRaipurSerikhediAnna Punjabi Dhabafightlate night incidentDhaba managerfood lateyouth in carpolice investigationFIRattack in parkingyouth abscondingCCTV footageinjured managerabusesearch for accusedpolice actionviolent fightDhaba disputeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story