छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग: मासूम लापता, खेल रहा था घर के बाहर

Nil dhankar
2 April 2022 12:15 PM IST
रायपुर ब्रेकिंग: मासूम लापता, खेल रहा था घर के बाहर
x

रायपुर। राजधानी के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत 3 साल के बच्चे की लापता होने के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है सरस्वती नगर थाना प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि साईं नाथ कॉलोनी के पीछे तालाब के पास 3 साल का बच्चा बीती शाम घर के बाहर खेल रहा था जो अचानक शाम 7:30 बजे से लापता हो गया.

इस मामले में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है पुलिस ने आगे बताया कि बच्चे के पिता बाहर काम करते हैं और बच्चा अपनी मां के साथ घर में रहता है मामले में जांच जारी है

Next Story