छत्तीसगढ़
रायपुर ब्रेकिंग : आयकर विभाग ने राइस मिलर्स और शोरूम संचालक के यहां मारी रेड
Nil dhankar
29 Jan 2025 9:30 AM IST

x
रायपुर. राजधानी रायपुर में राइस मिलर्स और शो रूम संचालक के ठिकानों पर इनकम टैक्स (IT) की टीम ने छापा मारा है. आईटी की टीम सुबह से सत्यम बालाजी ग्रुप के ठिकानों पर जांच कर कर रही है.
दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है. बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, आईटी की टीम रायपुर के रामसागरपारा, राठौर चौक ,जवाहर मार्केट स्थित कारोबारियों के घर और ऑफिसों में दबिश दी है. बड़ी संख्या में आयकर विभाग के अधिकारी जांच में जुटे हैं.
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर.
Next Story





