छत्तीसगढ़

RAIPUR BREAKING: पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला पति गिरफ्तार

Shantanu Roy
26 Aug 2024 3:37 PM GMT
RAIPUR BREAKING: पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला पति गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। प्रार्थिया कौशलिया सोनी ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गुरूमुख सिंह नगर शिव मंदिर के पास किराये के मकान में अपनी पुत्री के साथ रहती है। प्रार्थिया लगभग 03 वर्ष पूर्व आर्यन सोनी नामक व्यक्ति के साथ प्रेम विवाह की थी तथा उसका पति आर्यन सोनी मजदूरी का काम करता हैं, लगभग 03 माह से उसके साथ घरेलू बातों को लेकर वाद विवाद करता था इसीलिए प्रार्थिया अपनी ढ़ाई वर्षीय पुत्री के साथ अपनी मां के घर के पास अलग रहती है। प्रार्थिया दिनांक 23/08/2024 को दोपहर में कम्प्यूटर कोचिंग जाने के लिये तैयार हो रही थी, इसी दौरान लगभग दोपहर 02ः10 बजे उसका पति आर्यन सोनी उसके घर आकर पुरानी घरेलू बात को लेकर लडाई झगडा करने लगा। प्रार्थिया द्वारा लडाई झगडा करने से मना करने पर उसका पति आर्यन सोनी अपने पास रखें ब्लेड को निकालकर आज तुम्हें जान से खत्म कर दूंगा कहकर उस पर जानलेवा हमला कर ब्लेड से उसके पेट एवं पीठ के पीछे दोनों साईड में कई बार वार कर गंभीर चोट पहुंचाया।

प्रार्थिया द्वारा शोर मचाने पर उसकी मां एवं आसपास के लोगों के आने पर आर्यन सोनी वहां से भाग गया, कि प्रार्थिया को उसकी मां एवं अन्य लोगों द्वारा उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिस पर प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी आर्यन सोनी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 342/24 धारा 109, 351(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में थाना पंडरी पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया, उसकी मां सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुए उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपी आर्यन सोनी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- आर्यन सोनी पिता स्व0 रमेश सोनी उम्र 21 साल निवासी गुरूमुख सिंह नगर शिव मंदिर के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर।
Next Story