छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग: नव विवाहिता की आत्महत्या मामले में पति हुआ गिरफ्तार

Nilmani Pal
24 Jun 2022 12:27 PM GMT
रायपुर ब्रेकिंग: नव विवाहिता की आत्महत्या मामले में पति हुआ गिरफ्तार
x

रायपुर। नव विवाहिता के द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में प्रताड़ित करने वाले पति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक वर्ष .2018 में पूनम देवी दुबे साकिन बीरगांव उरला का सामाजिक रीति रिवाज के साथ विवाह प्रकाश दुबे निवासी नगर निगम के पास गांधीनगर के साथ हुआ था ! शादी के कुछ समय बाद दोनों किराये के मकान में रहने लगे । आरोपी प्रकाश दुबे के द्वारा अपनी पत्नी से बात बात पर झगड़ा लड़ाई व मारपीट किया जाता था जिससे पत्नी पूनम देवी दुबे परेशान होकर दिनांक 10.10.21 को चूहे मारने की दवा व थिनर का सेवन कर ली, जिसे हेरीटेज अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया था। जहॉ ईलाज के दौरान पीड़िता की मृत्यु हो गई । जांच पर प्रताड़ना की बात साबित होने पर आरोपी के खिलाफ धारा 306,498A भादवि का मामला पंजीबद्ध कर समुचित विवेचना पशात आज दिनांक 24.06.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

01.प्रकाश दुबे पिता शिव कुमार दुबे उम्र 30 साल साकिन ग्राम गंडई चाक देहया थाना कोतवाली जिला प्रतापगढ़ हॉल गांधीनगर शशिभूषण वर्मा का मकान बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर छ.ग.।

Next Story