छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग: चौड़ीकरण के लिए हनुमान मंदिर को तोड़ा गया, विरोध कर रहे लोग

Nil dhankar
4 May 2023 3:48 PM IST
रायपुर ब्रेकिंग: चौड़ीकरण के लिए हनुमान मंदिर को तोड़ा गया, विरोध कर रहे लोग
x

रायपुर। राजधानी रायपुर के बीचोबीच स्थित लाखे नगर चौक में 70 साल पुराना हनुमान मंदिर तोड़ दिया गया है। हनुमान मंदिर को सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम ने तोड़ा है। बताया जा रहा है कि BJP पार्षदों ने CM भूपेश बघेल से सड़क चौड़ीकरण की मांग की थी।

भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान पार्षद मृत्युंजय दुबे ने सड़क के चौड़ीकरण की मांग की थी। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 12 साल से सड़क चौड़ीकरण की मांग लंबित थी। फिलहाल इस प्राचीन हनुमान मंदिर की प्रतिमाओं को माई की बगिया में स्थापित किया गया है। इसके पहले इस मंदिर को तोड़ने को लेकर विवाद हो चुका है।


Next Story