छत्तीसगढ़

RAIPUR BREAKING: गुरु तेग बहादुर नगर कंटेनमेंट जोन घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Admin2
30 July 2021 7:09 PM IST
RAIPUR BREAKING: गुरु तेग बहादुर नगर कंटेनमेंट जोन घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
x

रायपुर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर द्वारा कोविड-19 के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु नगर पालिक निगम, रायपुर के जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत गुरुतेग बहादुर नगर, महावीर नगर, रानी दुर्गावती वार्ड क. 50, रायपुर (थाना न्यू राजेन्द्र नगर) में 02 से अधिक नये कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के फलस्वरूप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

इस कन्टेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व में राजेश हेयर ड्रेसर तक, पश्चिम में आर.एन. प्रसाद के मकान तक, उत्तर में सतगुरु किराना स्टोर तक तथा दक्षिण में निर्माणाधीन मकान तक निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने कंटेनमेंट जोन में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

Next Story