छत्तीसगढ़

RAIPUR BREAKING: चाईल्ड पोर्नोग्राफी मामले में गोलबाजार का युवक गिरफ्तार

Admin2
15 Oct 2020 7:20 PM IST
RAIPUR BREAKING: चाईल्ड पोर्नोग्राफी मामले में गोलबाजार का युवक गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। चाईल्ड पोर्नोग्राफी मामले में आरोपी शुभम साहू निवासी बंजारी चौक गोलबाजार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.बता दें कि गृह मंत्रालय एन.सी.आर.बी. नई दिल्ली एवं पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से प्राप्त चाईल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में सायबर सेल रायपुर को प्राप्त हुये थे. इस मामले में अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल रायपुर ने मामले में तकनीकी विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी की पहचान शुभम साहू निवासी बंजारी चौक गोलबाजार रायपुर से गिरफ्तार किया है। जिस पर आरोपी शुभम साहू के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 75/2020 धारा 67, 67(क), 67(ख) आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन को जप्त किया गया है तथा आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Next Story