छत्तीसगढ़
रायपुर ब्रेकिंग: माली की मौत, विधानसभा रोड में बाइक ने मारी ठोकर
Nil dhankar
11 April 2022 8:48 AM IST

x
रायपुर। बाइक चालक की ठोकर से माली की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक विधानसभा रोड में महालेखाकार भवन के सामने बाइक ने लापरवाही पूर्वक ठोकर मार दी. मृतक पैदल विधानसभा जा रहा था. जो विधानसभा में माली का काम करता था. हादसे के बारे में मृतक के मामा ने पुलिस को बताया कि भांजा राजा राम भारती अपने काम पर पैदल जा रहा था. महालेखाकार भवन के सामने पहुँचा था कि उसी समय पीछे से आ रही हीरो होण्डा डिलक्स मोटर सायकल चालक ने ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। एक्सीडेन्ट से सिर और छाती में गंभीर चोट लगी थी। जिसके चलते इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Next Story





