छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग : बिजली विभाग के दफ्तर में आग लगने से हुआ ब्लास्ट

Nil dhankar
5 April 2024 2:35 PM IST
रायपुर ब्रेकिंग : बिजली विभाग के दफ्तर में आग लगने से हुआ ब्लास्ट
x

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित भारत माता चौक के पास बिजली विभाग के सब डिवीजन दफ्तर में शुक्रवार को भीषण आग लग गई है. इसकी सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई है. मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है.

बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के दफ्तर में रखें ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट की वजह से ये आग लगी है. इस भीषण आग में ब्लास्ट भी हो रहे हैं. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर.


Next Story