छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: मोडिफाई सायलेंस लगे 35 बुलेट वाहनों पर 5000 हजार का लगाया जुर्माना
Shantanu Roy
22 Feb 2025 12:01 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार दोपहिया वाहन में तेज आवाज करने वाले मोडिफाई सायलेंस लगाकर चलने वाले बुलेट वाहन चालकों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर मोटरयान अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पर यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो में चेकिंग पाइंट लगाकर विशेष अभियान चलाते हुए मोडिफाई सायलेंसर लगे 35 बुलेट वाहनों को पकड़कर जप्ती किया गया एवं मोटरयान अधिनियम के तहत 5000-5000 हजार रूपये फाईन कांटकर मोडिफाई सायलेंसर जप्त किया गया।
बता दे कि कुछ बुलेट वाहन चालक लापरवाही पूर्वक अवैध तरीके से फोडिफाई सायलेंसर लगाकर चलते है तथा सड़क पर चलते समय अचानक फटाके की आवाज निकालने लगते है जिससे दूसरे वाहन चालकों में भय एवं डर का माहौल व्याप्त हो जाता है, कुछ वाहन चालक अचानक तेज आवास से घबराकर अनियंत्रित होकर सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते है जिस पर नियंत्रण एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश पर विशेष अभियान चलाते हुए 35 वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत वाहन जप्त कर कार्यवाही किया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





