छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: शादी में बाहर गया परिवार, पीछे से चोरों ने ली एंट्री
Shantanu Roy
26 March 2026 8:48 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार के शादी समारोह में बाहर जाने का फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 70 हजार रुपये मूल्य के जेवर, नकदी और घरेलू सामान पार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि वह सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है और वर्तमान में जनपद धरसीवां में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में आवास मित्र के पद पर कार्यरत है। वह अपने परिवार के साथ उरला थाना क्षेत्र में रहता है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित अपने परिवार—पिता बिसहत राम डहरिया, मां मेमिन बाई और पत्नी रेश्मा डहरिया के साथ 22 मार्च 2026 को अपने भांजे शाहील कुमार के शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम केंवराडीह, खरोरा गया था। घर की देखरेख की जिम्मेदारी उन्होंने अपने चाचा साधेलाल डहरिया को सौंपी थी। घटना का खुलासा 25 मार्च की सुबह करीब 10 बजे हुआ, जब चाचा ने फोन कर घर का मुख्य दरवाजा टूटा होने की जानकारी दी। पीड़ित तुरंत घर पहुंचा, जहां देखा कि दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।
चोरों ने घर के अंदर रखी गोदरेज अलमारी और पेटी के ताले तोड़ दिए। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखा सोने का टुकड़ा, चांदी का सिक्का, पेटी में रखा चांदी का हाफ करधन, साथ ही किचन के बर्तन, गैस सिलेंडर, घर में लगा टीवी और राशन सामग्री भी चोरी हो गई है। इसके अलावा अलमारी में रखे 10 हजार रुपये नकद भी गायब पाए गए। परिजनों के अनुसार, 24 मार्च की रात तक घर सुरक्षित था, लेकिन 25 मार्च की सुबह चोरी की घटना सामने आई। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने रात के समय वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि चोरों ने पहले घर की रेकी की होगी और यह सुनिश्चित किया कि घर खाली है, इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
Tagsरायपुर चोरीउरला थानासूना मकानशादी में गया परिवार70 हजार चोरीगोदरेज अलमारीनकदी 10 हजारसोना चांदी चोरीगैस सिलेंडर चोरीटीवी चोरीखरोरा केंवराडीहधरसीवां आवास मित्रअज्ञात चोरपुलिस जांचछत्तीसगढ़ क्राइम न्यूजRaipur theftUrla police stationempty housefamily went to wedding70 thousand stolenGodrej cupboard10 thousand cashgold and silver stolengas cylinder stolenTV stolenKharora KenvaradihDharsiwan Awas Mitraunknown thiefpolice investigationChhattisgarh crime newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





