छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: वासु कोचिंग के संचालक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Shantanu Roy
5 Dec 2025 12:29 AM IST
Raipur Breaking: वासु कोचिंग के संचालक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र से शुक्रवार को एक सनसनीखेज़ घटना सामने आई, जहां वासु कोचिंग के संचालक ने अपने ही कोचिंग सेंटर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान वासुदेव चंद्रा (56 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कोतवाली थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। कोचिंग सेंटर के स्टाफ ने सबसे पहले वासुदेव को फांसी पर झूलता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का निरीक्षण किया, जहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, सुसाइड नोट में मृतक ने पारिवारिक विवाद को अपनी आत्महत्या का कारण बताया है। हालांकि पुलिस पूरा बयान और नोट की भाषा का विश्लेषण कर रही है ताकि घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके।
मृतक वासुदेव चंद्रा शैलेन्द्र नगर का रहने वाला था और लंबे समय से रायपुर में कोचिंग सेंटर चला रहा था। स्थानीय लोगों और छात्रों के अनुसार वासुदेव शांत स्वभाव के थे और किसी भी विवाद में कम ही पड़ते थे। उनके अचानक इस कदम ने छात्रों, परिचितों और पड़ोसियों को स्तब्ध कर दिया है। कई छात्रों ने बताया कि सुबह तक वह बिल्कुल सामान्य दिखे थे और उन्होंने दिनभर की कक्षाओं की प्लानिंग भी की थी।
पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। कोचिंग सेंटर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना के समय कोई और व्यक्ति वहां मौजूद था या नहीं। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। फिलहाल मामले में आत्महत्या का अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर मानसिक तनाव और पारिवारिक विवादों से जुड़े मुद्दों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि तनाव की स्थिति में परिजनों और विशेषज्ञों से बात करें तथा किसी भी कठिन परिस्थिति में आत्मघाती कदम न उठाएं।
Tagsरायपुरआत्महत्यावासु कोचिंगवासुदेव चंद्राकोतवाली थानाफांसीसुसाइड नोटपारिवारिक विवादपुलिस जांचपोस्टमार्टमशैलेन्द्र नगरCCTV फुटेजकोचिंग संचालकमानसिक तनावरायपुर क्राइम न्यूजRaipursuicideVasu CoachingVasudev ChandraKotwali police stationhangingsuicide notefamily disputepolice investigationpost-mortemShailendra NagarCCTV footagecoaching operatormental stressRaipur crime newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story