रायपुर ब्रेकिंग: खुदकुशी कर रही महिला की डायल 112 ने बचाई जान

रायपुर। राजधानी रायपुर में इमरजेंसी सर्विस प्रोवाइड करने वाले वाहन 112 ने आत्महत्या कर रही एक महिला की जान बचा ली है। यहां फांसी के फंदे पर लटककर महिला आत्महत्या की कोशिश कर रही थी। सही समय पर सूचना मिल जाने के चलते महिला की 112 में मौजूद पुलिस कर्मी और वाहन चालक ने मिलकर जान बचाई है। बताया जा रहा है कि डिप्रेशन के चलते महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया था। मामला राजधानी के टाटीबंध इलाके का है।
दरअसल राजधानी के आमानाका इलाके में 112 टाइगर टू वाहन पर तैनात भारतेंदु साहू और वाहन चालक लंबोदर पटेल ने टाटीबंध इलाके में आत्महत्या की कोशिश कर रही महिला की जान बचाई है। इन्होनें भारत माता स्कूल के पीछे टाटीबंध एमआइजी 883 पर तत्काल पहुंचकर महिला की जान बचाई है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला ने डिप्रेशन के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया था, जिसकी जानकारी 112 को मिलने पर उसने मौके पर पहुंच महिला की जान बचा ली। इस घटना की जानकारी पीड़िता के मायके जयपुर में भी दी गई। इसके बाद महिला के मायके और ससुराल वालों ने जान बचाने के लिए 112 सेवाओं का आभार जताया है।