RAIPUR BREAKING: तालाब में तैरता मिला नवजात बच्ची का शव, इस इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत नवजात शिशु का शव मिला जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले में जानकारी देते हुए पुरानी बस्ती उप निरीक्षक किसुन कुम्भकार ने बताया कि ये घटना रविवार की दोपहर का है जहा महाराजाबंध तालाब में लोगों ने एक नवजात शिशु के शव को पानी में तैरते देखा। जैसे ही ये सूचना मिली मौके पर पुलिस पहुंची और शिशु के शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पंचनामा किया और शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भिजवा दिया गया। मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 318 के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





