छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: कार से मिले करोड़ों रुपए, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Shantanu Roy
12 March 2025 3:41 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा प्रतिदिवस वाहन चेकिंग का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 12.03.25 को थाना आमानाका के द्वारा टाटीबंध थाना के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी वाहन के दौरान सभी वाहन के डिक्की को चेक किया जा रहा था वाहन इनोवा क्रिस्टा क्रमाक 23-BH-8886J को रोका गया जिसमे दो व्यक्ति बैठे हुये थे जिन्से पुछताछ पर नागपुर जाना बताये एंव और पुछता करने पर घबराने लगे।
वाहन के पीछे डिक्की को चेक करवाने से मना करने लगे तब शंका होने वाहन के पीछे डिक्की को अच्छी तरीके से चेक किया गया जिसमे सीट के नीचे एक पृथक से लॉकर बनाया गया था जिसे खुलवाने पर लॉकर मे भारी मात्रा मे पैसा रखा हुआ मिला जिस सबंध मे थाना प्रभारी आमानाका द्वारा तत्काल जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया दोनो व्यक्तियों से उक्त रूपये के सबंध पुछताछ किया गया जो सही जवाब नही दे पाये वाहन एंव आरोपी तथा पैसो को समक्ष गवाहन के जप्त किया पैसो की गिनती की गई जो 1,66,99,900/- रूपये होना पाया गया आरोपियो के विरूद्ध धारा 106 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई है। प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर पैसो के सबंध मे अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार आरोपी - 01. श्रीकांत सिंह पिता राधेश्याम सिंह उम्र 24 साल निवासी जरेलिया थाना नांहशील जिला मथुरा उत्तर प्रदेश।
02. विनोद कुशवाहा पिता जैनी प्रसाद उम्र 40 साल निवासी सेवला सरांय थाना सदर जिला आगरा उत्तर प्रदेश।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





