छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग: गांजा की बड़ी खेप के साथ बदमाश गिरफ्तार, देखें वीडियो

Nilmani Pal
7 Dec 2021 2:46 PM GMT
रायपुर ब्रेकिंग: गांजा की बड़ी खेप के साथ बदमाश गिरफ्तार, देखें वीडियो
x

रायपुर। गांजा की बड़ी खेप के साथ गुण्डा बदमाश योगेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ योगी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर का गुण्डा बदमाश न्यू चंगोराभाठा डी.डी. नगर निवासी योगेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ योगी बिक्री करने हेतु अपने घर में गांजा का भण्डारण कर रखा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम आकाश राव , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश चैधरी द्वारा प्रभारी सायबर सेल एवं थाना प्रभारी डी.डी.नगर को आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना डी.डी.नगर की संयुक्त टीम द्वारा योगेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ योगी के मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में बोरी के अंदर अलग - अलग प्लास्टिक की थैलियों में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी योगेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ योगी को गिरफ्तार के उसके कब्जे से कुल लगभग 35 किलोग्राम मादक पदार्थ कीमती लगभग 3,00,000/- रूपए (तीन लाख रूपए) जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 511/21 धारा 20 (सी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजा को उड़ीसा से लाना बताया गया है। आरोपी योगेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ योगी थाना डी.डी.नगर का गुण्डा बदमाश है जिसके विरूद्ध लूट एवं मारपीट के लगभग आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध है, जिसमें आरोपी कई बार जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी- योगेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ योगी पिता शंकर सिंह ठाकुर उम्र 31 वर्ष निवासी शीतला माता मंदिर चैक न्यूचंगोरा भाठा थाना डी.डी. नगर रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक योगिता खापर्डे थाना प्रभारी डी.डी.नगर, सायबर सेल से सउनि. किशोर सेठ, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, आर. उपेन्द्र यादव, आलम बेग, हिमांशु राठौड़, संदीप सिंह, संतोष सिन्हा तथा थाना डी.डी.नगर से सउनि. महेंद्र मिश्रा एवं आर. दीपक पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।


Next Story