छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: महाराज बंद तालाब के पास चाकू लेकर घूमते बदमाश गिरफ्तार

Shantanu Roy
12 Jan 2025 12:03 AM IST
Raipur Breaking: महाराज बंद तालाब के पास चाकू लेकर घूमते बदमाश गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के मार्गदरशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने व चाकुबाजो के ऊपर कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रुप से चाकू रखे चाकूबाज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। विवरण इस प्रकार है मुखबिर से सूचना मिला कि एक लड़का इकहरा बदन पीला रंग का टी-शर्ट, काला जींस फुल पैंट पहना है।

अपने पास अवैध रूप से चाकू रखकर महाराज बंद तालाब के पास महामाई पारा में संदिग्ध के रूप से घूम रहा है। की सूचना पर तत्काल कोई गंभीर अपराध की घटना घटित न हो की आशंका पर घटनास्थल पर रवाना हुआ मुखबिर के बताए अनुसार लड़का घटना स्थल पर खड़ा था पुलिस को देख भागने की कोशिश की किंतु पुलिस के तत्परता से आरोपी भागने में असफल रहा।आरोपी का तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से एक नग लोहे का चाकु रखे मिला आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 09/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक.11.01.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

नाम आरोपी- नरेश जाल पिता भी भिक्खू जाल उम्र 19 वर्ष निवासी पटेल पारा महामाई पारा थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़।
Next Story