छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: ईरानी डेरा में क्राइम ब्रांच का छापा, 2 निगरानी बदमाश गिरफ्तार

Shantanu Roy
18 March 2025 11:05 PM IST
Raipur Breaking: ईरानी डेरा में क्राइम ब्रांच का छापा, 2 निगरानी बदमाश गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने तड़के सुबह बड़ी कार्रवाई की। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) संदीप मित्तल और उप पुलिस अधीक्षक (क्राइम) संजय सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने थाना पंडरी क्षेत्र के दलदलसिवनी स्थित ईरानी डेरा कॉलोनी में छापेमारी की।


इस दौरान गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों, संदिग्ध व्यक्तियों और पुराने अपराधियों की धरपकड़ की गई। पुलिस ने छापेमारी में यासिन अली और जमन अली को गिरफ्तार किया। यासिन अली के खिलाफ नारकोटिक एक्ट, मारपीट और अपराधिक धमकी के मामले दर्ज हैं और उस पर गिरफ्तारी/स्थायी वारंट जारी थे। वहीं, जमन अली के खिलाफ भी मारपीट के मामले में स्थायी वारंट जारी था। दोनों आरोपियों पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



Tagsरायपुरपुलिस छापेमारीअपराध नियंत्रणईरानी डेरा कॉलोनीयासिन अलीजमन अलीक्राइम ब्रांचस्थायी वारंटगुंडा बदमाशमारपीटगिरफ्तारीअपराध रोकथामपुलिस कार्रवाईरायपुर समाचारRaipur CrimePolice RaidCriminal ArrestCrime BranchRaipur Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story