छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग: बेरोजगारों और पुलिसकर्मियों के बीच हुई धक्का-मुक्की

Nilmani Pal
9 April 2023 5:31 PM IST
रायपुर ब्रेकिंग: बेरोजगारों और पुलिसकर्मियों के बीच हुई धक्का-मुक्की
x

रायपुर। ’भत्ता नहीं रोजगार चाहिए‘ नारे के साथ प्रदेशभर से जुटे बेरोजगारों ने रायपुर में प्रदेश सरकार की अर्थी रैली निकाली. इंडोर स्टेडियम के सामने पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई.

छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड और बीएड के बैनर तले बेरोजगार संघ ने रविवार को धरना-प्रदर्शन किया. नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे बेरोजगारों के खिलाफ पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए धरना स्थल खाली कराया. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर

Next Story