छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: अलग-अलग विभाग में नौकरी का झांसा देकर की ठगी, गिरफ्तार
Shantanu Roy
15 Feb 2025 9:47 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। प्रार्थिया अंजना गहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि माह फरवरी 2021 को यह अपने परिवार के साथ मौसा मौसी देवेन्द्र जोशी एवं झगीता जोशी के घर आई थी। जहां बातचीत के दौरान इसके द्वारा नौकरी करने की इच्छा जाहिर करने पर देवेन्द्र जोशी एवं उसकी पत्नी के द्वारा बड़े अधिकारी से जान पहचान है जो सेटिंग कर सरकारी नौकरी लगाते है शासन में बड़े अधिकारी है उनके माध्यम से सेटिंग होना बताकर प्रार्थिया एवं गजेन्द्र लहरे, कुणाल देव, भुनेश्वर सोनवानी तथा अन्य से 25-25 लाख रूपये लेकर नौकरी नही लगाकर धोखाधड़ी किये है। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 54/2025 धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि. दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना दौरान पूर्व में आरोपियान देवेन्द्र जोशी, झगीता जोशी, स्वप्निल दुबे, नफीज आलम, हलधर बेहरा एवं सोमेश दुबे को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।
विवेचना दौरान आरोपियों द्वारा पूछताछ पर आरोपी कपिल देशलहरे एवं अन्य के साथ चैनल बनाकर शासकीय विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लगभग 65 बेरोजगारों से अबतक 5 करोड़ रूपये से अधिक ठगी करना बताया गया था। जिस पर आरोपी सोमेश दुबे की पतासाजी हेतु पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा मुखबीर लगाने के साथ ही आरोपी के छिपने के हर संभावित स्थानों में आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर प्रकरण में आरोपी कपिल देशलहरे को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार कर कई बेरोजगारों से फुड इंस्पेक्टर एवं अन्य विभागों में नौकरी लगाने के लिये लगभग 30 लाख रूपये लेकर स्वप्निल दुबे को देना बताया। जिस पर आरोपी के कब्जे से 01 नग मोबाइल फोन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है। प्रकरण में अबतक लगभग 25 से अधिक पीड़ितों का पहचान किया जा चुका है एवं आरोपियों के बैंक खातों के लगभग 15 लाख रूपये होल्ड कराया गया है। प्रकरण में दस्तावेज संकलन कर अन्य आरोपियों के संलिप्त होने के संबंध में बारीकी से विवेचना किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
01. कपिल देशलहरे पिता स्व. सुन्दरलाल देशलहरे उम्र 45 साल स्थायी पता ग्राम मुजगहन, थाना गुरूर, जिला बालोद वर्तमान पता नई मंडी, मदरसा गली थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी
02. देवेन्द्र कुमार जोशी पिता डॉ. बी.आर. जोशी उम्र 58 साल पता बुढ़ी माई मंदिर के पीछे, डॉ. राजेन्द्र नगर, थाना सिविल लाईन रायपुर।
03. श्रीमती झगीता जोशी पति देवेन्द्र कुमार जोशी उम्र 58 साल पता बुढ़ी माई मंदिर के पीछे, डॉ. राजेन्द्र नगर, थाना सिविल लाईन रायपुर।
04. स्वप्निल दुबे पिता अशोक दुबे उम्र 44 साल पता गोकुल विहार, बोरियाखुर्द पानी टंकी के पास, सामने, थाना टिकरापारा रायपुर। स्थायी पता ग्राम टेकारी, थाना मुजगहन, रायपुर।
05. नफीज आलम पिता रईस आलम उम्र 33 साल पता म.नं. 06, पुलिस चौकी मानिकपुरी के पास, पंडित रविशंकर शुक्ल नगर, कोरबा। वर्तमान पता अमन नगर मोवा पंडरी रायपुर।
06. हलधर बेहरा पिता चक्रधर बेहरा उम्र 31 साल ग्राम बसायी पटेलपारा, म.नं. 157, थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़।
07. सोमेश दुबे पिता स्व. भरतलाल दुबे उम्र 44 साल पता ग्राम पोड़ थाना नयापारा, रायपुर। वर्तमान पता एकलब्य विद्यालय परिसर, थाना छुरा, गरियाबंद।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





