छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग: सीएम हाउस के सामने पलटी कार

Nil dhankar
2 Sept 2021 8:28 PM IST
रायपुर ब्रेकिंग: सीएम हाउस के सामने पलटी कार
x

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास के सामने सड़क हादसा हुआ है. सिविल लाइन की ओर से आ रही कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई है. कार पलटने से कार चालक अंदर ही फंस गया था, जिसे कांच फोड़कर बाहर निकाला गया. मिली जानकारी के मुताबिक कार चालक नन्हे खान पूरी तरह सुरक्षित है.नन्हे खान अपने निजी वाहन से लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए. सिविल लाइन पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. कार उठाने के लिए क्रेन बुलाई गई है. दुर्घटना के बाद कार को देखने लोगों की भीड़ लग गई है.

Next Story